स्वास्थ्य जीवन का एक महत्वपूर्ण कारक-डॉ रणधीर सिंह

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। उद्योग विद्यालय इंटर कॉलेज कोयलसा के परिसर में तक तीन दिवसीय स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें अध्ययनरत समस्त छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोयलसा के चिकित्सकों की टीम द्वारा किया गया।
इस अवसर पर छात्रों को जागरुक करते हुए प्रधानाचार्य डॉ रणधीर सिंह ने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। इस शिविर में डा. चंद्रजीत सिंह (सम्भागीय समन्वयक आजमगढ़), डा. रीता दुबे (राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम), डा. वेद प्रकाश यादव, रेखा यादव (स्टाफ नर्स), रणविजय, बलवंत कुमार श्रीवास्तव, कौशलेंद्र रघुवंशी, डॉ संजय कुमार सिंह, डॉ रीना सिंह, डॉ बबिता सिंह, गीता सिंह, उमा माधवी, रेखा प्रजापति, राजेश सिंह यादव, अमित कुमार सिंह, रमेश यादव, कुंवर बलबीर सिंह आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *