हर्षोल्लास के साथ मना हरतालिका तीज व्रत

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जनपद में हरतालिका तीज का पर्व हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। शहर से लेकर गांव तक सभी सुहागिन महिलाओं ने व्रत रखकर पूजा अराधना किया।
शहर के सदावर्ती मुहल्ला में शिव मंदिर में तीज पर्व पर महिलाओं ने मंदिर में जाकर पूजा किया। इस दौरान पुरोहित द्वारा कथा का श्रवण किया। उपस्थित महिलाएं कथा सुनकर व पूजा कर अपने अपने घरों को गयी। इसके साथ ही भवरनाथ मंदिर, बड़ा देव मंदिर, रैदोपुर मंदिर व कई स्थानों पर महिलाओं द्वारा पूजा पाठ किया गया। तीज पर्व को लेकर शहर से लेकर गांव तक महिलाओं में उत्साह देखने को मिला।
मार्टिनगंज प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय क्षेत्र में हरतालिका तीज का पर्व हर्षाेल्लास के साथ महिलाओं द्वारा विधि विधान के साथ पूजा अर्चना व्रत रखकर किया गया। कहीं-कहीं तो 3 बजे तक ही पूजा पाठ पूर्ण कर लिया गया और कहीं कहीं सायंकाल पूजा किया गया। क्षेत्र के विद्वानों द्वारा बताया गया कि दोपहर 2.45 के बाद चतुर्थी लग जाएगी इसलिए महिलाओं द्वारा पूजा अर्चना दोपहर में ही कर ली गयी। लेकिन कहीं-कहीं सायंकाल 6.35 से 8.50 तक विद्वानों द्वारा पूजा करने का मुहूर्त बताया गया है। इस तरह क्षेत्र में त्यौहार हर्षाेल्लास के साथ कहीं दोपहर में ही मना लिया गया तो कहीं पूजा अर्चना शाम को की गयी।
रिपोर्ट-अद्याप्रसाद तिवारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *