महराजगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सहकारी समिति संघ महराजगंज के लिए सभापति व उपसभापति पद का निर्वाचन शुक्रवार को कराया गया जिसमे अधिकृत सदस्यों ने सर्वसम्मति से हरिकेश मिश्र को सभापति के रूप स्वीकार किया। उपसभापति के पद पर निर्मला सिंह चुनी गयी। नवनिर्वाचित सभापति हरिकेश मिश्र ने सर्वसम्मति से सभापति चुने जाने पर संघ के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने ने संघ की हुई खस्ता हाल पर चिंता व्यक्त की और संघ की महराजगंज इकाई के समुचित विकास का संकल्प लिया। उन्होंने संघ की जीर्ण शीर्ण पड़े भवन के विकास के साथ-साथ संघ को मजबूत करने को प्राथमिकता बताया।
रिपोर्ट- राजनरायन मिश्रा