हवन पूजन के साथ हरिहरात्मक यज्ञ सम्पन्न

शेयर करे

मार्टिनगंज/ठेकमा आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के प्रयागराज गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ब्रह्मस्थान परिसर में पांच दिवसीय हरि हरात्मक महायज्ञ का समापन हवन पूजन के साथ शुक्रवार को हो गया। यज्ञ का समापन कर्मकांड ज्योतिष आचार्य रमेश पाठक द्वारा कराया गया।
यज्ञ के समापन अवसर पर यज्ञ मंडप में परिक्रमा करने वालों की भारी भीड़ लगी रही। सुरक्षा की व्यवस्था से थाना प्रशासन भी सक्रिय रहा। सिविल ड्रेस में मंदिर परिसर में वॉलंेटियर और पुलिस के जवान भी सक्रिय रहे क्योंकि यज्ञ मंडप की परिक्रमा में महिलाओं की संख्या बहुत ज्यादा थी जिन्हें संभालने के लिए महिला कांस्टेबल की भी ड्यूटी लगाई गई थी। थानाध्यक्ष राजीव सिंह द्वारा मंदिर परिसर का भ्रमण होता रहा। मंदिर परिसर में बने यज्ञ मंडप में हवन का कार्यक्रम देर तक चलता रहा। लोग हवन कुंड में आहुति देते रहे। उसके पश्चात आरती का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। आरती कार्यक्रम के बाद प्रसाद वितरण का कार्यक्रम चला। सात फरवरी को मंदिर परिसर में विशाल भंडारा का आयोजन भी किया गया है जिसमें दूर-दूर से लोग आकर प्रसाद ग्रहण करेंगे। यज्ञ के आयोजक पंडित राजेश तिवारी मंदिर के पुजारी एवं प्रधान प्रबंधक ने बताया कि विशाल भंडारा विस्तृत स्तर पर आयोजित किया गया है जो दो बजे से प्रारंभ हो जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में क्षेत्र के संभ्रांत लोगों का भी सराहनीय योगदान हो रहा।
रिपोर्ट-एमके राय/अद्याप्रसाद तिवारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *