श्रीकृष्ण पाल के जिलाध्यक्ष बनाये जाने से हर्ष

शेयर करे

पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। श्री कृष्ण पाल को आजमगढ़ जनपद से भाजपा का जिला अध्यक्ष चुने जाने पर क्षेत्र वासियो में खुशी का माहौल है। बीजेपी ने उत्तर प्रदेश के अपने संगठन में बड़े स्तर का फेरबदल किया है। पूरे यूपी से 75 प्रतिशत से अधिक जिलों के जिलाध्यक्ष बदल दिए गए हैं। माना जा रहा है कि यह बदलाव आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर किया गया है।
बीजेपी में लंबे समय से संगठन के फेरबदल की चर्चाएं चल रहीं थीं। शुक्रवार को यह फेरबदल कर दिया गया। भाजपा के संगठनात्मक 98 जिलों में नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति हुई। करीब दो महीने से इस बारे में चर्चाएं चल रही थीं। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन बनाए रखते हुए यह नियुक्तियां की गई हैं। मात्र 25 जिलाध्यक्ष अपनी कुर्सी बचाने में कामयाब हुए हैं। हालांकि इस सूची में महिलाओं को जगह कम मिली है। मात्र पांच महिलाओं को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। इसी कड़ी में आजमगढ़ जनपद अंतर्गत गोपालपुर विधानसभा के गढ़वल गांव निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता श्रीकृष्ण पाल को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। जिला अध्यक्ष बनने के बाद उनके पैतृक गांव गढ़वल में बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। उन्होंने बताया कि मेरा अगला लक्ष्य 2024 के चुनाव को जनता के बीच लगकर कमल का फूल खिलाना है। मैं सबके साथ सबके विकास को लेकर चलूंगा। इस मौके पर पूर्व प्रधान मनोज राय, संतोष राय, रवि शंकर तिवारी, राजा मौर्य, नरेंद्र राय, सुरेंद्र राय, मनोज बौद्ध, निखिल कुमार, हरिवंश मिश्रा, संजय राय, संतोष पासवान, राजकुमार राय आदि लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-बबलू राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *