अण्डर 14 क्रिकेट में चैतन्या के चयन से हर्ष

शेयर करे

रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय कस्बा निवासी चैतन्या जायसवाल (आरवी) का रियल क्रिकेट टेलेंट अंडर 14 वर्ग में प्रदेश स्तर पर चयन हुआ है। राजस्थान के जयपुर में आयोजित सम्मान समारोह में पूर्व क्रिकेटर विकेट कीपर बलेबाज सैयद किरमानी द्वारा सम्मानित किया गया। इस सफलता से चैतन्या ने क्षेत्र ही नहीं जिले का नाम रौशन किया।
कस्बा निवासी अनूप जायसवाल की पुत्री चैतन्या को शुरु से ही क्रिकेट का शौक रहा है। विद्यालय जाने से पूर्व भी घर में बच्चों के साथ खेलने में लग जाती थी। चैतन्या के लगाव को देखते हुए स्वजनों ने भी खेलने की हामी भर दी। विद्यालय मंे भी छात्राओं के साथ खेलना जारी रखा। इसी बीच जयपुर में ट्रायल में प्रतिभागियों के साथ हिस्सा लिया।
महिला जूनियर क्रिकेटर में चैतन्या के शानदार खेल को देखते हुए आरसीटी द्वारा इनको दो साल का इंस्पासरसिप दिया गया। इनको अब दो साल के लिए राष्ट्रीय कोचो द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में वर्ल्डकप के सहभागी रहे पूर्व क्रिकेटर सैयद किरमानी द्वारा मेडल देकर सम्मानित किया गया। चैतन्या वैसे तो बल्लेबाजी पर ज्यादा ध्यान रखती है लेकिन भारत के मसहूर स्पीनर कुलदीप यादव से गुर सिखने की। फिलहाल चैतन्या की सफलता पर स्वजनों के साथ शुभचिंतकों में भी खुशी है। अनूप जायसवाल ने बताया कि बेटियां भी सफलता की सीढी चढ़ रही हैं।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *