आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जनपद के समाजसेवी, साहित्यकार संजय कुमार पांडेय को लखनऊ में सम्मानित किया गया। उनके सम्मानित होने से जनपद वासियों में हर्ष की लहर व्याप्त है। उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
लखनऊ के आशियाना स्थित भारत महोत्सव मंच पर उत्तर प्रदेश के 25 जनपद के जिला मंडल पदाधिकारी का सम्मान समारोह एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें उत्तर प्रदेश साहित्य सभा के प्रदेश अध्यक्ष मशहूर गीतकार विष्णु सक्सेना के नेतृत्व में साहित्य सभा के प्रधान संयोजक यश भारती से सम्मानित सर्वेश अस्थाना एवं मुख्य समन्वयक गिरधर खरे द्वारा साहित्य सभा के आजमगढ़ मंडल संयोजक समाजसेवी साहित्यकार संजय कुमार पांडेय सरस, आजमगढ़ के जिला संयोजक शिवमोहन राय अटपट, उपाध्यक्ष श्वेता सिंह, सहमंत्री राजकुमार आशीर्वाद को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस सम्मान प्राप्ति पर जनपद के साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों ने बधाई दी।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार