आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। अरविन्द कुमार पाठक एडवोकेट अध्यक्ष, दी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन को अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी द्वारा उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय द्वारा जारी पत्र में विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव बनाये जाने पर अधिवक्ताओं में हर्ष व्याप्त है।
दी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविन्द कुमार पाठक एडवोकेट को अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी की संस्तुति पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय की स्वीकृति पर चेयरमैन उप्र कांग्रेस विधि विभाग लखनऊ द्वारा विधि प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव मनोनीत किया गया है। प्रदेश महासचिव बनाये जाने पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं जनपद के अधिवक्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गयी। दी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं द्वारा अरविन्द कुमार पाठक को माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। अध्यक्षता देवकरन सिंह एडवोकेट तथा संयोजन एवं संचालन रणधीर सिंह मंत्री द्वारा किया गया।
इस अवसर पर जफर इकबाल पूर्व अध्यक्ष, दिग्विजय सिंह पूर्व मंत्री, कल्पनाथ पांडेय पूर्व अध्यक्ष, धीरेन्द्र त्रिपाठी, सत्येन्द्र तिवारी, कृष्णचन्द उपाध्याय, रामानन्द यादव, बालकेश्वर त्रिपाठी पूर्व मंत्री, लालधर यादव, विरेन्द्र यादव, रामनयन यादव पूर्व मंत्री, जयप्रकाश यादव पूर्व मंत्री, देवमुनि राजभर, आभा श्रीवास्तव, उमेश राय, रामनगीना उपाध्याय आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे। अन्त में महासचिव द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस की मुखिया सोनिया गांधी व वरिष्ठ नेता सांसद राहुल गांधी व सांसद प्रियंका गांधी एवं कांग्रेस पार्टी के समस्त वरिष्ठ जनों का आभार प्रकट किया।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार