मातम में बदल गईं खुशियाँ, हौज में डूबकर मासूम की मौत

शेयर करे

मेंहनगर-आजमगढ़ (सृष्टि मीडिया)। रंगों का पर्व होली में जहां लोग एक दूसरे के साथ होली का जश्न मना रहे थे वही पांच दिन पूर्व अपनी मां के साथ जनपद गाजीपुर के मीरपुर ननिहाल गए तीन वर्षीय मासूम ऋशु पुत्र राजू सिंह निवासी गौरा का निजी नलकूप के पानी के छोटे से हौज में डूबने से मौत हो गयी। मौत से ननिहाल सहित उसके घर में कोहराम मच गया। मासूम का शव जैसे ही पैतृक गांव मेंहनगर थाना क्षेत्र के ग्राम गौरा आया बाबा जितेंद्र सिंह सहित स्वजन का रोते रोते बुरा हाल हो गया। जैसे गांव में लोगों को जानकारी हुई रमाशंकर सिंह सहित तमाम ग्रामीण दौड़ पड़े। मृतक का पिता राजू सिंह रोजी रोटी के सिलसिले में अहमदाबाद रहता है।

रिपोर्ट – धीरज तिवारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *