लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। श्रीकृष्ण गीता राष्ट्रीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय लालगंज में शुक्रवार को सर्वधर्म सभा के साथ सात दिवसीय वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। ज्योतिषी और कर्मकांड पुरोहित डॉ. अखिलेश कुमार उपाध्याय ने विधिवत पूजन करवाया। सर्व धर्म सभा में 33 सौ बार हनुमान चालीसा का पाठ किया गया वहीं कुरान-ए-पाक की आयत भी तिलावत की गई। अन्य धर्म के ग्रंथो का भी वाचन किया गया। सर्वधर्म सभा के बाद प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के साथ प्राचार्य प्रो. ऋषिकेश सिंह, डॉ. बिपिन कुमार सिंह, डॉ. अतुल कुमार यादव, सर्वेश कुमार, आशीष कुमार सिंह, दिलीप, डॉ. नीरज कुमार श्रीवास्तव, डॉ.योगेश दयालु सिंह, डॉ.अखिलेश कुमार उपाध्याय, अखिलेश सिंह, डॉ. सीमा सिंह, डॉ. दीपमाला मिश्रा, डॉ.लक्ष्मी वंदना विश्वकर्मा, डॉ. पूनम तिवारी, डॉ.दुर्गावती सिंह, सुष्मिता सिंह, डॉ.प्रियंका जायसवाल, डॉ. संगीता वर्मा, डॉ.सुनील सिंह, अवनीश कुमार सिंह, कुमारी प्रतिमा दूबे, राजनाथ सिंह, अशोक सिंह, कयूब अहमद, फेकू यादव, पखंडू प्रजापति, संतोष यादव, शुभम गिरी, शमशाद अहमद, दयानाथ आदि उपस्थित थे।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद