आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। अयोध्या में श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर जिले की स्वयं सेवी संस्था उम्मीद फाउंडेशन द्वारा पूजन एवं प्रसाद वितरण के साथ ही साथ सभी लोगों को हनुमान चालीसा की पुस्तक भी प्रदान की गई।
उक्त अवसर पर शहर के लाल दिग्गी (बंधा) पर स्थित राम जानकी के प्राचीन मन्दिर पर पूजन किया गया। तत्पश्चात संस्था के सिविल लाइंस स्थित कार्यालय पर पूजन एवं प्रसाद का वितरण किया गया। संस्था के संस्थापक वीके अस्थाना, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन कुमार अस्थाना, महासचिव दिनेश चन्द्र अग्रवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सीमा अस्थाना, सचिव सचिन अस्थाना, कोषाध्यक्ष अश्वनी श्रीवास्तव, जिला सचिव अभिषेक श्रीवास्तव, उपसचिव डॉ.अशोक श्रीवास्तव, महेश चन्द्र अग्रवाल, संतोष मोदनवाल, अजय गुप्ता, संजय जायसवाल, कमलेश यादव, गुड्डू गुप्ता, राजेन्द्र चौहान, रमेश यादव, चन्दन पाण्डेय, प्रतीक्षा विश्वकर्मा, राहुल सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार