रामकुंवर की पहल पर दृष्टिहीनों की मदद को बढ़े हाथ

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सामाजिक कार्यकर्ता रामकुंवर यादव की पहल पर मेंहनगर विकास खण्ड क्षेत्र के ग्राम पंचायत रघुनाथपुर निवासी अभिमन्यु यादव व छन्नू यादव नेे पीड़ित बच्चों के आंख की रोशनी की सलामती और दवा इलाज के लिए दस हजार रुपए आर्थिक मदद दी।
तरवां ब्लाक के ग्राम पंचायत फद्दूपुर कुटिया निवासी अरविन्द यादव मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। समय ने करवट लिया, उनकी पत्नी नीलम देवी, बेटा आशीष यादव 12 वर्ष, पुत्री अंशिका यादव 10 वर्ष के आंख की रोशनी धीरे-धीरे समाप्त हो गयी। परिवार का एक मात्र बेटा 8 वर्षीय अनुज यादव के आंखों की रोशनी अभी ठीक बतायी जा रही है। अन्य बच्चों की स्थिति को देखकरर मजदूर पिता अरविन्द यादव ईश्वर से प्रार्थना करता है कि छोटे पुत्र अनुज यादव की आंखें सलामत रहे। अरविन्द के दर्द को देखकर पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामकुंवर यादव ने समाज के प्रबुद्धजनो से मदद की गुहार लगायी है। उन्होंने बताया कि अरविन्द के पास आयुष्मान कार्ड नहीं है। पीड़ित पिता अरविन्द ने बताया कि एक वर्ष पूर्व नेपाल के चिकित्सकों ने बताया कि दोनों बच्चों के आंख का आपरेशन तीन बार करना होगा तब रोशनी आयेगी। आपरेशन में दो लाख खर्च होगा।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *