आजमगढ़। स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतपुर गांव में बुधवार को फेसबुक पर फोटो अपलोड करने पर हंसने को लेकर विवाद हो गया। धीरे-धीरे यह विवाद बढ़ गया और एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के राजपति निषाद 65 वर्ष, ठकुरी निषाद, नकुल निषाद, व धर्मराज निषाद समेत आधा दर्जन लोगों के ऊपर हमला कर दिया जिसमें गंभीर चोटे आई। वहीं एक पक्ष के राजपति निषाद उम्र 65 वर्ष की हालत काफी गंभीर बनी हुई है जिसे डॉक्टरों ने बीएचयू के लिए रेफर कर दिया।
पीड़ित की तरफ से स्थानीय थाने पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पीड़ित पक्ष की सोना ने बताया कि मोबाइल से फोटो को लेकर विपक्षी घर पर आकर मारपीट करने लगे जिसमें मेरी दो छोटी बच्चियों को भी मारा पीटा। मारपीट करने वाले राहुल और दो अन्य लोग थे जिनके हाथ में बांका और टांगी थी। मेरे पिताजी के ऊपर हमला हुआ है जिनकी हालत नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों ने उन्हें रेफर कर दिया है। वहीं पीड़ित नकुल कुमार ने बताया कि फेसबुक पर फोटो अपलोड किए थे उसे देख कर मैं हंसने लगा जिसमें विवाद हो गया। मुझे बुलाकर गाली गलौज देने लगे 7-8 की संख्या में पहुंचे लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। मुझे और मेरे पिता को फरसे से मार दिया जिससे मेरे सर में चोट लगी तथा पिता की हालत काफी गंभीर बनी हुई है। पिता की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने बीएचयू के लिए रेफर कर दिया। 100 सैया अस्पताल में इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया कि स्थिति ठीक नहीं है। चोट लगने के कारण पीड़ित कोमा में चला गया है। ब्रेन हेमरेज का केश है हालत काफी नाजुक है इन्हें यहां सुविधा न होने की दशा में बीएचयू के लिए रेफर कर दिया गया है। इस संबंध में थाना प्रभारी रुद्र भान पांडेय ने बताया कि मारपीट के मामले में दोनों लोग की तरफ से तहरीर पड़ी थी एफआईआर दोनों लोग के तरफ से दर्ज कर लिया गया है जांच की जा रही है, जांच के आधार पर धारा को भी बढ़ाया जाएगा।