अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना परिसर में थाना समाधान दिवस का आयोजन थाना प्रभारी प्रमेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में किया गया। सुबह से ही फरियादियों की लंबी कतार लगी रही तो वहीं अपनी अपनी समस्याओं को लोगों ने बारी-बारी से थाना प्रभारी को अवगत कराया। इस दौरान कुल 6 मामले राजस्व संबंधित प्राप्त हुए जिसमें एक राजस्व संबंधित मामले का दोनों पक्षों की सहमति से मौके पर ही निस्तारण किया गया, शेष पांच मामले जो सभी राजस्व से संबंधित थे उसे राजस्व निरीक्षक को प्रेषित कर मौके पर स्थलीय निरीक्षण कर मामले का निस्तारण करने का भरोसा दिलाया गया। समाधान दिवस में थाने से संबंधित कोई भी मामला नहीं प्राप्त हुआ, सभी मामले केवल राजस्व से संबंधित थे जो मामले लंबे समय से चल रहे हैं। प्राथमिकता के आधार पर उन मामलों का अवलोकन किया गया। इस मौके पर राजस्व निरीक्षक तथा समस्त लेखपाल, पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-आशीष निषाद