गुरू तेग बहादुर बलिदान दिवस अवकाश अब 25 को

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने बताया कि प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2025 हेतु घोषित अवकाशों की सूची के प्रस्तर 2 के बिन्दु (पअ) कार्यकारी आदेशों के अन्तर्गत अवकाशों की सूची के क्रमांक 2 पर श्री गुरू तेग बहादुर जी के बलिदान दिवस को 24 नवम्बर सोमवार को कार्यकारी आदेशों के अन्तर्गत अवकाशों की सूची में रखा गया था। शासन स्तर पर सम्यक विचारोपरान्त श्री गुरू तेग बहादुर जी के बलिदान दिवस पर 24 नवम्बर सोमवार को कार्यकारी आदेश के अन्तर्गत घोषित अवकाश के स्थान पर 25 नवम्बर मंगलवार को किये जाने का निर्णय लिया गया है। उक्त आदेश के अनुपालन में जिलाधिकारी द्वारा जनपद में 24 नवम्बर के स्थान पर 25 नवम्बर मंगलवार को अवकाश घोषित किया गया है।
रिपोर्ट-सुबास लाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *