फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। गुरुवार को आषाढ़, व्यास पूर्णिमा के अवसर पर फूलपुर नगर में श्री बाबा परमहंस की कुटी पर प्रातः श्री गुरु पूजन उत्सव कार्यकर्ताओं एवं स्वयं सेवकों के सहयोग से गुरु पूर्णिमा मनाया गया। मुख्य वक्ता सतीश राय अधिवक्ता विभाग संपर्क प्रमुख, तथा नगर संघ चालक अरविन्द कुमार ने दीप प्रज्वलन कर पुष्प, अक्षत, नैवेद्य इत्यादि गुरु भगवा ध्वज को समर्पित किया।
उन्होंने संघ के 6 उत्सव में गुरु पूर्णिमा, श्री गुरु पूजा और गुरु दक्षिणा के समर्पण का आशय, आवश्यकता तथा संगठन के लिए महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संघ का स्वयंसेवक किसी व्यक्ति के नहीं बल्कि गुरु तत्व से प्रेरित तथा प्रभावित हो भारत राष्ट्र को परम वैभव के शिखर पर ले जाने के लिए सतत प्रयत्नशील है। प्रतिवर्ष अपने श्रद्धा से संगठन के लिए गुरु भगवा ध्वज का पूजन कर अपने सामर्थ्य और स्वभाव से धन का भी समर्पण करता है, जिससे सामाजिक उत्थान के लिए अनेक प्रकल्प चलाए जाते हैं एवं प्रचारक त्याग पूर्वक सदुपयोग करते हैं।
उन्होंने कहा कि गुरु पूजन का अर्थ धन, जन का प्रदर्शन नहीं बल्कि अपने स्वभाव से स्वयं की प्रेरणा से पुष्प, अक्षत, तन, मन, धन आदि राष्ट्र के लिए सर्वस्व समर्पण का है। स्वयंसेवक प्रयासरत रहकर समाज में सभी बंधुओ से लगातार आत्मीय संबंध के आधार पर सूचित करते हुए जन मानस को राष्ट्र के लिए जीवन जीने के लिए एकत्रित करने का प्रयास किया करता है। उन्होंने व्यक्तिगत कार्य के साथ ही साथ राष्ट्र जीवन को जीने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर राजू प्रजापति, शैलेंद्र, राम प्यारे, कुलभूषण, हरिश्चंद्र, इंद्रपाल, अशोक पांडेय, जंग बहादुर राय, विनय बरनवाल, सुरेश मोदनवाल, श्रवण कुमार, अतुल जायसवाल, अभिषेक, बिट्टू जायसवाल, मनीष रुंगटा, शुभ्रांत प्रजापति आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय