फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। दुनियां चले ना श्री राम के बिना, राम जी चले ना हनुमान के बिना। चैत्र शुक्ल चतुर्दशी हनुमत जन्मोत्सव के अवसर पर गुरुवार देर शाम प्रभु श्रीराम के अतिप्रिय चिरंजीवी अमर देवता प्रभु हनुमानजी की शोभा यात्रा श्री गणेश क्लब शनिचर बाजार के तत्वाधान में मां भवानी मन्दिर पुजारी विशाल पांडेय के नेतृत्व में निकाली गई।
यात्रा का शुभारम्भ बजरंग बली, विशाल झांकी हनुमत के मल्यार्पण, पूजन आरती पश्चात् पुष्प वर्षा की गई। जय श्रीराम, जय हनुमान के जयकारों से पूरा वातावरण भक्ति मय हो उठा। शोभायात्रा भगवा ध्वज लिए श्रद्धालु समूह व हिन्दू धर्म के युवाओं के नेता टी राजा, बाल ठाकरे, भगत सिंह, आदि के पोस्टर लिए भवानी मां मंदिर परिसर से भगवान श्री हनुमानजी के भव्य झांकी के, साथ मां भवानी तिराहा, शनिचर बाजार, पुरानी सब्जी मंडी, चूना चौक, शंकर जी तिराहा, मेन रोड, सिनेमा रोड, बस स्टॉप, बाबा परमहंस जी मार्ग, पशु अस्पताल तिराहा, से पुरानी मिर्च मंडी होते हुए पुनः मन्दिर परिसर पहुंची। कार्यक्रम में डीजे की धुन पर युवा थिरकते रहे। जगह जगह पुष्प वर्षा व आरती उतारी गई और मिष्ठान्न वितरण किया गया।
इस अवसर पर, उद्भव पांडेय, अस्मित पांडेय, शुभम जायसवाल, विजय शर्मा, अंशुमान, राजीव यादव, आदि उपस्थित थे। सुरक्षा की दृष्टि से कस्बा प्रभारी दिनेश त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय