आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। गहजी स्थित श्री मौनी बाबा आश्रम से कलश यात्रा के साथ श्री विष्णु महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। बाल ब्रह्मचारी संत शुभम दास जी महाराज के नेतृत्व में निकली कलश यात्रा में शामिल हजारों श्रद्धालुओं के मुखारविंद से श्री मौनी बाबा व देवी देवताओं के जयकारे और हर-हर महादेव के उद्घोष से संपूर्ण क्षेत्र भक्तिमय हो गया। कलश यात्रा में हाथी, घोड़ा, रथ, नगाड़ा के साथ साधु संत, हजारों कन्याएं, महिलाएं, श्रद्धालुजन श्री मौनी बाबा आश्रम से चलकर बसही ब्रह्मबाबा स्थान पहुंचे, जहां सरोवर का पूजन करने के उपरांत जल लेकर यज्ञ स्थल पर आये।
काशी के यज्ञाचार्य पं. आकाश पांडेय ने यज्ञकर्ता शुभम दास महाराज के हाथों वैदिक रीति से कलश पूजन संपन्न कराया। उन्होंने बताया कि विष्णु महायज्ञ के दौरान भगवान विष्णु की पूजा करने से कई जन्मों के पापों का अंत होता है, जीवन की विपत्तियों का नाश होता है, और आध्यात्मिक विकास होता है, विश्व का कल्याण होता है। इस अवसर पर सुभाष चंद्र तिवारी कुंदन, राजनाथ पांडेय, मुन्नाबाबा, संजय दास महाराज, लक्ष्मण दुबे, राम मिलन सिंह, हाकिम बाबा, हरिकेश चौबे, चन्द्रेश उपाध्याय, कुलबुल सिंह, डॉ.वेदप्रकाश तिवारी, ठाकुर दास, रामविनय दूबे, प्रद्युम्न उपाध्याय, सुभाष दुबे आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार