लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। देव दीपावली पर्व के अवसर पर मां काली मंदिर तिलखरा में मां काली का भव्य श्रृंगार, हवन, पूजन और आरती संपन्न हुई। पूरे परिसर में माता रानी के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा। श्रद्धालुओं ने या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरूपेण संस्थिता, नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः का सामूहिक उच्चारण कर देवी की आराधना की। पूर्व प्रधानाचार्य ओमप्रकाश सिंह और प्रमुख समाजसेवी दिलीप सिंह ने कहा कि माता रानी का रूप भयंकर जरूर है, पर वे शुभंकरी हैं। जो भी व्यक्ति श्रद्धा और भक्ति से उनकी उपासना करता है, उसकी समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इस अवसर पर पूर्व प्रधान धनंजय सिंह, भानू पाठक, भग्गू सिंह, मुन्ना सिंह, राहुल सिंह, सोनू कश्यप, त्रिभुवन सिंह, राम सिंह, अजय सिंह सहित अनेक भक्तजन विशेष रूप से उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद