माहुल आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय नगर निवासी और ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के फूलपुर तहसील अध्यक्ष शशिकान्त पांडेय ने एक भूमाफिया के खिलाफ अहरौला पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग किया है।
पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में शशिकान्त पांडेय ने कहा कि 19 मार्च को नगर पंचायत माहुल के उच्च प्राथमिक विद्यालय की भूमि से राजस्व विभाग के कर्मचारी अवैध कब्जा हटाने गए थे। जहां पर राजकुमार गुप्ता नाम के माहुल के एक भूमाफिया ने राजस्व टीम से अभद्रता किया। उसी दिन देर शाम उस भूमाफिया ने अपने समर्थकों द्वारा उन पर रूपये के लेनदेन का वीडियो बनवा कर सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया। उन्होंने कहा कि भूमाफिया के इस कृत्य से उनके मान सम्मान को काफी छति पहुंची। जब राजकुमार से वे इस कृत्य के बारे में पूछने गए तो उसने अपने अन्य तीन साथियों के साथ अभद्रता करते हुए जान माल की धमकी दिया।
इस संबंध में चौकी प्रभारी माहुल यश सिंह पटेल ने कहा कि तहरीर मिली है, पुलिस जांच कर रही। जल्दी ही विधिक कार्यवाही होगी।
रिपोर्ट-श्यामसिंह