माहुल आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन इकाई फूलपुर के अध्यक्ष शशिकांत पाण्डेय के नेतृत्व में शनिवार को विधान परिषद सदस्य रामसूरत राजभर को ग्रामीण पत्रकारों की समस्याओं से संबंधित सात सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन दिया गया।
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ सिंह के आह्वाहन पर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में कहा गया कि संगठन के तहसील स्तर के सदस्यों को मान्यता के साथ ही स्थाई समिति में जगह दिया जाय। सभी सदस्यों को स्वास्थ बीमा का लाभ आयुष्मान कार्ड के साथ ही साथ उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा सुनिश्चित किया जाए। ग्रामीण स्तर की समस्याओं को देखते हुए ग्रामीण पत्रकार आयोग के गठन के साथ ही प्रदेश मुख्यालय पर दारुलशफा में कमरा आवंटित किया जाय।
एमएलसी रामसूरत राजभर ने भरोसा दिलाया कि मांग जायज है। मुख्यमंत्री से मिलकर संगठन द्वारा दिए गए मांग पत्र को उन्हें सौंपने के साथ ही साथ अपनी तरफ से समस्या निस्तारण हेतु मांग करेंगे।
इस अवसर पर संगठन के तहसील महामंत्री अरविंद विश्वकर्मा, अवनीश कुमार सिंह, श्याम सिंह, सिद्धेश्वर पाण्डेय, कमलापति शुक्ल, नज़मुसहर, वीरेंद्र यादव आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-श्यामसिंह