मुबारकपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। एकीकृत फ़ार्म बागवानी विकास मिशन योजना एवं कृषक संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन कोटवा के प्रांगण में सोमवार को किया गया जिसमें में मुख्य अतिथि के रूप में चैयरमैन कॉपरेटिव बैंक लक्ष्मण मौर्य मौजूद रहे।
किसानों एवं उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए श्री मौर्य ने कहा कि एकीकृत बागवानी फॉर्म मिशन से मोदी एवं योगी के विकास के सपनों को साकार करने का अवसर किसानों को भरपूर मिला है। इस योजना से अधिक से अधिक लाभवांवित होना लोगों के लिए गौरव की बात होगी। हमारी सरकार का मुख्य उद्देश्य यही है कि सरकार की योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचे। विकास की गति देना ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के प्राथमिकताओं में हैं। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को इस योजना से अधिक से अधिक जुड़ने का आह्वान किया।
रिपोर्ट-मनीष श्रीवास्तव