आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग द्वारा स्व. सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम ब्रह्मस्थान में आयोजित 2 दिवसीय जनपद स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ भारतीय जनता पार्टी, जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह द्वारा शान्त स्वरूप गुब्बारों को आकाश मंे उड़ाकर एवं प्रतिभागियों से परिचय प्राप्त कर किया।
उन्होंने खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि खेलो इण्डिया योजना के माध्यम से भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार गांव में स्टेडियम का निर्माण कर खेलों को बढ़ावा देने के लिए सराहनीय प्रयास कर रही है, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे आगे बढ़कर अपने गांव, जनपद, प्रदेश एवं देश का नाम रोशन करें, यही मेरी शुभकामनाये हैं। प्रतियोगिता के अन्तर्गत एथलेटिक्स, भारोत्तोलन एवं वॉलीबाल खेलों का प्रदर्शन किया गया।
एथलेटिक्स, वॉलीबाल एवं भारोत्तोलन प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी एके पाण्डेय द्वारा किया गया। जिला युवा कल्याण अधिकारी राजनेति सिंह ने खेलकूद प्रतियोगिता पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्रतियोगिता का संचालन डा. चन्द्रभान सिंह व राजेश द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
रिपोर्ट-प्रमोद कुमार यादव