किसानों के हित में काम करे सरकार: इम्तेयाज बेग

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। उत्तर प्रदेश किसान सभा के जिला इकाई द्वारा राष्ट्रपति को संबोधित 11 सूत्री मांग पत्र मंगलवार को जिला प्रशासन को सौंपा। इस दौरान सरकार पर किसान विरोधी का आरोप लगाते हुए कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदेश अध्यक्ष इम्तेयाज बेग के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष इम्तेयाज बेग ने कहा कि केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों के कारण लगातार किसानों को दोहरी मार पड़ रही है जबकि किसानों के कल्याण के नाम पर सरकार सत्ता में आई और सत्ता में आते ही किसान हित को भूल पूंजीपूतियों को लाभ पहुंचाने लगी। सरकार किसानों को दस हजार रूपये वृद्धापेंशन प्रदान करें। हमारी मांग पूरी होने तक सरकार के खिलाफ किसान सभा मुखर रहेगी।
जिला मंत्री गुलाब मौर्य, जियालाल ने कहा कि किसानों खेत मजदूरों व ग्रामीण दस्तकारों को दस हजार रूपए वृद्धा पेंशन दी जाए। सभी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य एमसपी की गारंटी हो और सरकारी खरीद सुनिश्चित की जाए। समग्र कर्ज माफ हो, माइक्रो फाइनेंस कंपनियों द्वारा उत्पीड़न बंद हो, बिजली क्षेत्र के निजीकरण व स्मार्ट मीटर समाप्त करो।
अध्यक्ष त्रिलोकी नाथ व जिला सहमंत्री रामनेत यादव ने बताया कि हमारी मांगों में किसानों की फसल का मूल्य निर्धारित करना, किसान, मजदूर व छोटे दुकानदार को 10 हजार बुढ़ापे की पेंशन अनिवार्य, अमेरिका और ईरान युद्ध को समाप्त कराने में सरकार अहम भूमिका अदा करे।
इस अवसर पर ढुक्की यादव, रामअवध यादव, नरेश राम, शहनवाज बेग, बसीर मास्टर, दिनेश यादव, शिव पूजन राजभर, हरिसागर, छित्तर सिंह, अरविन्द राज स्वरूप, राजेन्द्र यादव, अशोक राय, जानकी प्रसाद मौर्य आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-सुबास लाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *