आम जनमानस तक पहुंचायी सरकार की नीतियां

शेयर करे

अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाया जा रहा ‘गांव चलो अभियान’ अब ज़मीनी स्तर तक अपनी पकड़ मज़बूत करता जा रहा है। इसी कड़ी में भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की एक सशक्त टीम ने भवानीपुर और रतुआपार गांवों में पहुंचकर लोगों से संपर्क साधा, सरकार की योजनाओं की जानकारी दी और पार्टी की नीतियों को आम जनमानस तक पहुंचाने का काम किया।
भाजपा ज़िलाध्यक्ष लालगंज विनोद राजभर ने कार्यक्रम में शिरकत की और ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी की ही सरकार थी, जिसने भारत रत्न जैसे सर्वाेच्च सम्मान से बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर को सम्मानित किया। ये हमारी सरकार की सोच का प्रतीक है कि हम समाज के हर वर्ग के सच्चे नायकों को उनका हक देने में विश्वास रखते हैं। विनोद राजभर ने भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं और गांवों के विकास के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने कहा कि गांव चलो अभियान सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक संकल्प है। स्थानीय कार्यकर्ताओं में भी इस अभियान को लेकर उत्साह देखा गया। ग्रामवासियों ने सरकार की योजनाओं के बारे में जानकर संतोष जताया और समर्थन का आश्वासन दिया। अंबेडकर जयंती के अवसर पर गांव में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा साफ सफाई की भी बात कही गई। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सुभाष निषाद, अभिषेक सिंह सोनू, संतराम निषाद, सुनील पांडे, सुरेंद्र तिवारी, आनंद तिवारी, सुधीर राजभर आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *