जनकल्याण के लिए भारत सरकार प्रतिबद्ध: श्रीराम सरोज

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। संयुक्त आयुक्त (कार्यपालक) राज्य कर, आजमगढ़ सम्भाग श्रीराम सरोज ने बताया है कि भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जनकल्याणकारी कदम उठाते हुए उपभोक्ताओं एवं उत्तर प्रदेश के हितार्थ आमजन की वस्तुओं, मध्यमवर्ग व निम्नवर्ग की वस्तुओं, खानपान, चिकित्सा की वस्तुओं, आवश्यक वस्तुओं, गरीबों की वस्तुओं, पढ़ाई लिखाई की वस्तुओं व बीमा आदि में या तो करमुक्त कर दिया गया है या फिर कर की दर को घटाकर बड़ी राहत दी गई है। कुछ कर की दरों को समाप्त भी कर दिया गया है। यद्यपि सरकार के इस कदम से शुरूआती कुछ महीनों में राजकोषीय घाटा की स्थिति का भी अंदेशा है, तथापि भारत सरकार व राज्य सरकार के लिये जनकल्याण की प्रतिबद्धता सर्वाेपरि है।
सरकार द्वारा जीएसटी की दरों में कमी करते हुए 12 प्रतिशत व 28 प्रतिशत के स्लैब को समाप्त कर दिया गया है तथा अब 5 प्रतिशत व 18 प्रतिशत की दर का मुख्य स्लैब रखा गया है। आम जनजीवन की उपयोग की अधिकतर वस्तुओं को करमुक्त या 5 प्रतिशत के स्लैब में लाया गया है। कृषि कार्य के उपयोग में लायी जा रही अधिकतर वस्तुओं में कर की राहत दी गयी है।
उन्होंने बताया कि उत्पादों की कीमतों में बदलाव के उपरान्त तुलना की जानकारी के लिए सरकार द्वारा वेबसाईट लांच किया गया है। भारत सरकार द्वारा उपभोगताओं के सवालों और शिकायतों के लिए ’‘इनग्राम’’ पोर्टल लांच किया गया है। प्रभावी कर की दर अधिनियम की धारा-14ए(इ) की व्यवस्था के अनुसार मान्य होगा।
रिपोर्ट-सुबास लाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *