ठण्ड से बचाव हेतु सरकार द्वारा 450 कम्बल का हुआ वितरण

शेयर करे

फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। भीषण ठण्ड में तहसील क्षेत्र के असहाय गरीबों में ठंड से बचाव के लिए तहसील में चौदह राजस्व निरीक्षक सर्किल के राजस्व निरीक्षकों को 450 कंबल वितरण के लिए दिया गया है। जबकि तहसील क्षेत्र में कुल 397 ग्राम पंचायते हैं। वहीं 12 स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की गई है।
पूर्व के वर्षाे में तहसील में कैम्प लगाकर खुली बैठकों में असहायों को चिन्हित करके अधिकारियों की उपस्थिति में कम्बल का वितरण किया जाता रहा है। परंतु लेखपाल के माध्यम से कम्बल बितरण में गरीब असहायों तक कम्बल पहुंच सकेगा, यह कहना सम्भव नहीं होगा। इस संबंध में आपदा प्रबंधक राजस्व निरीक्षक नन्दलाल ने बताया कि नगर पंचायतों को छोड़ बारह चिन्हित स्थानों पर अलाव जलवाया जा रहा है। वहीं 450 कम्बल प्राप्त हुआ था। सभी चौदह राजस्व निरीक्षकों को दे दिया गया है। गरीबो में वितरण के लिए पांच सौ कम्बल की मांग की गई है। जिले से कम्बल प्राप्त होते ही तहसील मुख्यालय पर कैम्प लगाकर गरीब असहाय में कम्बल का वितरण कराया जाएगा।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *