बिलरियागंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के मोलनापुर पृथ्वी पाल गाँव निवासी शिताबी पत्नी राजेंद्र निषाद के घर बीती रात लगभग 8 बजे के करीब अपने घर पर गैस सिलेंडर से खाना बनाते समय गैस सिलेंडर की पाइप लीकेज हो जाने के कारण सिलेंडर में आग लग गई । आग लगने से घर में रखा हुआ सारा सामान जलकर खाक हो गया। जिसमें लगभग 30 हजार रुपए नगद व फ्रिज, पंखा, गेहूं, चावल खाने के अन्य समान पूरे कपड़े जलकर खाक हो गए। जले हुए सामान की कुल लागत लाखों रुपए से ऊपर बताई गई है। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। नहीं तो जान माल की खतरा भी हो सकता था। आग कई घरों को चपेट में ले सकती थी।
रिपोर्ट-तारकेश्वर मिश्र