अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र की मांग को लेकर गोंड़ समाज ने किया प्रदर्शन

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। अनुसूचित जनजाति प्रमाणपत्र की मांग को लेकर गोड़ समाज अब सड़को पर उतर गया। प्रदर्शन करते हुए गोंड समाज के लोग डीएम कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंप और न्याय की गुहार लगाई।
विगत कई वर्षों से अनुसूचित जनजाति जाति प्रमाणपत्र जारी न करने से नाराज गोंड युवा छात्र संघ एवं गोंड जनजाति संघर्ष समिति के संयुक्त तत्वाधान में स्वाभिमान की रक्षा के लिए बड़ी संख्या में गोंड समाज के छात्रों, नौजवानो, महिलाओ और बुजुर्गों ने जिला मुख्यालय स्थित कुंवर सिंह उद्यान में एकत्रित होकर विचार विमर्श किया। जिसके बाद मांगो को लेकर गोंड युवा छात्र संघ जिलाध्यक्ष भीम प्रसाद गोंड व प्रभारी नंदलाल गोंड के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेक्ट पहुंच जिलाधिकारी से मुलाकात की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि शासनादेश के बावजूद तहसील प्रशासन द्वारा लगातार अलग अलग व्याख्यान प्रस्तुत कर गोंड समाज का उत्पीड़न किया जा रहा है, जिसके कारण जिले के छात्रों और नौजवानों का भविष्य अंधकारमय हो रहा है। प्रशासन के इस रवैए से गोंड समाज में निराशा और आक्रोश व्याप्त है।
संरक्षक मंडल सुआल प्रसाद गोंड ने जिला प्रशासन को चेतावनी दी है कि जल्द गोंड समाज का अनुसूचित जनजाति प्रमाणपत्र जारी नहीं हुआ तो हम बड़े पैमाने पर अनवरत मासिक आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस दौरान संयोजक शत्रुध्न प्रसाद गोंड, महानंद गोंड, ओम प्रकाश गोंड, अरविंद गोंड, विजय गोंड, नंदलाल गोंड सहित बड़ी संख्या में गोंड समाज के लोग शामिल रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *