गोंड़ व खरवार महासभा का चुनाव 28 को

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। अखिल भारतवर्षीय गोंड महासभा खरवार महासभा की बैठक दीपू खरवार के निवास स्थान मोहल्ला एलवल में कन्हैया गोंड की अध्यक्षता में हुई। संचालन दीपू खरवार ने किया।
सुवाल प्रसाद गोंड प्रांतीय उपाध्यक्ष ने बताया कि केंद्रीय कमेटी का आदेश व निर्देश है कि आजमगढ़ जनपद में संगठन का चुनाव जल्द से जल्द करा कर केंद्रीय कमेटी को सूचना दें। इसी क्रम में गोंड व खरवार संगठनों ने यह निर्णय लिया कि 28 अगस्त दिन रविवार को स्थान कुंवर सिंह उद्यान में बैठक कर जिला कार्यसमिति का चुनाव किया जायेगा। उन्होंने गोंड खरवार सजातीय बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में चुनाव में भाग लेने की अपील की है।
रिपोर्ट-दीपू खरवार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *