पापियों के संघार के लिए अवतरित होते हैं परमात्मा-राहुल दुबे

शेयर करे

बिलरियागंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय नगर पालिका के श्री राधा कृष्ण मंदिर की प्रांगण में चल रही श्री नवचंडी महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा के सातवें दिन बुधवार की रात को कथावाचक पंडित राहुल दुबे ने कंस वध का बड़े ही विस्तार से वर्णन किया।
उन्होंने कहा कि जब जब धर्म की हानि होती है, तब परमात्मा किसी न किसी रूप में धरती पर अवतरित होकर कंस जैसे महा पापी का संघार करते हैं। उन्होंने कहा कि ईश्वर हमेशा भक्ति के ही बस में रहते हैं । क्योंकि भक्ति के कारण ही भगवान को नरसिंह रूप धारण करना पड़ा और कंस जैसे महा पापी का वध किया। उन्होंने कहा कि भक्त संसार में चार प्रकार के होते हैं अथार्थी, आर्थ, जिज्ञासु और ज्ञानी जो अपने अलग-अलग रूपों में ईश्वर की आराधना करते हैं। वही ष्प्रभु भक्तों का कल्याण करो , निर्बल प्राण पुकार रहे, गोविंद हरे- गोपाल हरेष् के भजन से लोगों को भक्ति भाव से ओत – प्रोत कर दिया। इस अवसर पर दुर्गा प्रसाद गुप्त, बबलू शिल्पकार, राजकुमार जायसवाल, लव कुश मद्धेशिया, धर्मेंद्र मद्धेशिया, आनंद गुप्ता आदि लोगों उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-तारकेश्वर मिश्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *