सहयोग और सादगी को प्राथमिकता देना ही समाज की असली ताकत

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। ब्रह्महर्षि भूमिहार समाज सेवा समिति द्वारा आयोजित होली मिलन एवं सम्मान समारोह ने समाज में एकता, परंपरा और आपसी सहयोग की नई मिसाल पेश की। नेहरू हाल के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में स्वजातीय बंधुओं का उत्साह और सहभागिता देखते ही बन रही थी।
समिति के जिलाध्यक्ष आरपी राय, संरक्षक विश्वनाथ राय, महामंत्री रंजन राय, कोषाध्यक्ष ऋषिकेश राय और संगठन मंत्री गुलाब राय ने सभी आगंतुकों का माला एवं अंगवस्त्रम पहनाकर स्वागत किया। मंच पर पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष विनोद राय, प्रेम प्रकाश राय, डायट प्राचार्य अमरनाथ राय, डा. पंकज राय, दीपक राय, जिला पंचायत अध्यक्ष मऊ मनोज राय, हिंदू युवा वाहिनी के अध्यक्ष राकेश राय आदि उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने समाज की एकता, शिक्षा, संस्कार और संगठन की मजबूती पर अपने विचार साझा किए।
पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश राय ने कहा कि शादी-विवाह, तिलक और मृत्यु भोज जैसे आयोजनों में अनावश्यक खर्च से बचना चाहिए। दिखावे की बजाय सहयोग और सादगी को प्राथमिकता देना ही समाज की असली ताकत है।
इस अवसर पर रामबचन राय, मनीष राय, सूरज प्रकाश राय, सुभाष राय, टंडन राय, सोनू राय, बबलू राय, राजेश राय, संजय राय, संतोष राय, दिनेश राय, सत्यानंद राय, शैलेश राय, राजेंद्र राय, अजय राय, ध्रुव कुमार राय, सतीश राय, शिव सहाय राय, रजनीश राय, विज्ञान रत्न राय, गुड्डू राय, लालजी राय, अरविंद राय, सुधांशु राय, अनिल राय, शालिनी राय, अलका राय, सुनीता राय और सुमन राय आदि मौजूद रहीं। संचालन स्नेह लता राय ने किया।
रिपोर्ट-सुबास लाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *