आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। विकास खंड सठियांव क्षेत्र के लालसा कृषक इंटर कालेज नीबी-मुहब्बतपुर के परिसर में शनिवार को युवा कल्याण एव प्रांतीय रक्षक दल विभाग द्वारा आयोजित मा. विधयाक खेल स्पर्धा दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के पहले दिन कबड्डी, दौड़, वॉलीबॉल, भारत्तोलन आदि खेल में क्षेत्र के बालक व बालिकाओं ने भाग लिया। उद्घाटन मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख जहानागंज रमेश कन्नौजिया ने तिरंगा फहराकर एवं फीता काटकर किया। प्रतियोगिता में महिला खिलाड़ियों का दबदबा रहा।
खेल परिणामों की जानकारी देते हुए आयोजक बीईओ उमेश कुमार ने बताया कि बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में सुगंधा पाल, 200 मीटर में संजना राजभर, 800 मीटर में सारिका यादव प्रथम स्थान पर रहीं। बालक वर्ग 100 मीटर में मोहम्मद एहशान, 200 मीटर दौड़ में राजन यादव, 800 मीटर में मोहम्मद एहशान, 1500 मीटर में सुजीत यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लम्बी कूद बालिक वर्ग में पलक निषाद प्रथम, नंदनी द्वितीय, सोनम यादव तृतीय विजेता बनी। कबड्डी में बालिका वर्ग महाबलपुर प्रथम तो लालसा कृषक इंटर कालेज नीबी द्वितीय व वालीबाल बालक वर्ग में मासूम क्लब प्रथम, सम्मोपुर द्वितीय विजेता बना। प्रतियोगिता की अध्यक्षता बीईओ उमेश कुमार एवं संचालन प्रधानाचार्य अवधेश यादव ने किया। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
रिपोर्ट-सुबास लाल