विदेशों में देश का नाम रोशन कर रहीं बच्चियां : अरशद जमाल

शेयर करे

संजरपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय क्षेत्र के पब्लिक गर्ल्स डिग्री कॉलेज खानकाह सरायमीर में मंगलवार की देर शाम प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि अरशद जमाल अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मऊ रहे। प्रतिभा सम्मान समारोह में विद्यालय की बच्चियों ने देशभक्ति से जुड़े कई कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
मुख्य अतिथि अरशद जमाल ने कहा कि इस क्षेत्र के बच्चियों के लिए यह विद्यालय, विद्यालय नहीं बल्कि उनका भविष्य है। यहां विद्यालय न रहने के कारण यहां की बच्चियां को इंटर पास होने के बाद आगे की पढ़ाई करने के लिए बाहर जाना पड़ता था। लेकिन अब ऐसा नहीं है। एक छत के नीचे कई डिग्रियां मिल जाती हैं जिससे बच्चियां विदेशों में नाम रोशन कर रही हैं। प्रतिभा सम्मान समारोह में क्षेत्र के प्रबंधकों ने भाग लिया। सपा विधायक आलम बदी आजमी ने कहा कि इस विद्यालय से यहां के बच्चियों में शिक्षा का स्तर बड़े तेजी के साथ बढ़ा है। यहां से पढ़ाई करने के बाद दर्जनों बच्चियां शिक्षक बनकर विद्यालय का नाम रोशन कर रही हैं। इस अवसर पर कुल सचिव महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय के विशेश्वर प्रसाद, नगर अध्यक्ष सरायमीर वसीम अहमद उर्फ पप्पू पेजर, विधायक नफीस अहमद, संजय उपाध्याय, शमीम अहमद, सर्वेश पांडेय, राकेश तिवारी, लईक अहमद, शेख राशिद, इश्तखार अहमद आदि उपस्थित रहे। संचालन शेख समा ने किया। विद्यालय के प्रबंधक शेख अब्दुल्लाह ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
रिपोर्ट-राहुल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *