आजमगढ़। स्थानीय तहसील क्षेत्र के जीडी मेमोरियल यांकर्स इंग्लिश पब्लिक स्कूल गोमतीनगर खनियरा में मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। सभी छात्राओं को मिशन शक्ति के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी।
विद्यालय प्रांगण में समारोह आयोजित कर सभी छात्र- छात्राओं को साइबर क्राइम कम्प्यूटर आपरेटर नवीन कुमार वर्मा, कांस्टेबल जय प्रकाश रजक, अर्जुन कुशवाहा ने साइबर अपराध के संदर्भ में विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की। छात्राओं को महिला कांस्टेबल जया त्रिपाठी, गुंजन यादव, मनीषा पांडे, मालती सागर ने जागरूक करते हुए सरकार द्वारा तत्काल सुरक्षा प्रदान किये जाने वाले नम्बरों 108, 102, 1098, 1090 1076 आदि के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि यदि छात्राओं को किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न हो तो पुलिस की सहायता प्राप्त करें, क्योंकि घटना को छुपाने से अपराधियों के हौसले बुलंद होते हैं। पुलिस ने भरोसा दिलाया कि सूचना को पूरी तरह से गुप्त रखा जाता है। इस अवसर पर विद्यालय के समन्वयक नरेंद्र तिवारी, सुरेश नारायण त्रिपाठी, शाधना शर्मा, प्रीती सिंह, अशोक राय, सुनीता यादव, रमेशचंद्र यादव, रामसिंह, शैलेन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
लालगंज प्रतिनिधि के अनुसार लालगंज (आजमगढ़)। राजकीय बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क़स्बा देवगांव में मिशन शक्ति अभियान के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि देवगाव कोतवाल शशि मौली पांडेय ने छात्राओं को जागरूक किया। नवीन कुमार वर्मा द्वारा साइबर अपराध के बारे में जानकारी प्रदान की गयी। इस अवसर पर शुभ नारायण पांडेय, श्याम गौतम, हेड कांस्टेबल शिवम तिवारी, महिला कांस्टेबल रीता देवी, दीपिका पांडेय, कमलेश कुमार, अभिषेक चौरसिया आदि उपस्थित रहे।