बीमारियों के प्रति छात्राओं को किया गया जागरूक

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। राजकीय बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवगांव में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य मंच कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं की जांच की गई तथा इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वन्दना शमा, अलबतूल, साबरीन द्वारा प्रस्तुत किया गया।
विद्यालय की छात्राओं ने भाषण गीत और संक्रामक रोगों पर चार्ट प्रदर्शनी और स्वच्छता के प्रति जागरूकता तथा बीमारियों को लेकर अंधविश्वास को दूर करने का संदेश, विषय पर नाटक प्रस्तुत किया। डॉक्टरों और शिक्षकों की संयुक्त टीम ने चित्रकला प्रदर्शनी में, मुस्कान प्रथम, खुशबू द्वितीय, असरा बानो तृतीय। सोलो गीत में साबिया, नाटक में अंजली, अंशु खुशबू भारतीय प्रथम, काजल संगीता द्वितीय पुरस्कार देकर छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज की राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम द्वारा विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं के आंख, दांत, वजन माप सहित चिकित्सकीय परीक्षण किया गया। एनीमिया, डेंगू, कोरोना, मलेरिया रोगों के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर डॉ.रामनयन, डॉ.फरहाना, डॉ.आसिफ खान, डॉ.दुर्गेश, डॉ.शशिभूषण, डॉ.कविता गुप्ता तथा विद्यालय की प्रधानाध्यापिका पूनम कन्नौजिया और सहायक अध्यापक दीपिका पांडेय, संध्या, कनिष्ठ लिपिक कमलेश कुमार उपस्थित थे।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *