छात्राओं ने प्रस्तुत किया गुरु गोविन्द सिंह परिवार की झांकी

शेयर करे

निजामाबाद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। तहबरपुर क्षेत्र में शुक्रवार को भाजपा द्वारा क्षेत्र के संत कवलधारी दास इंटर कालेज बीबीपुर के प्रांगण में वीर बाल दिवस मनाया गया। वक्ताओं ने उनकी शहादत को याद किया। मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा विजय बहादुर पाठक रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती व शहीद शाहजादों के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित व पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
मुख्य अतिथि ने विद्यालय प्रांगण में लगी प्रर्दशनी का अवलोकन किया। उन्होंने ने कहा कि शाहजादों ने अपने राष्ट्र धर्म और संस्कृति के लिए अल्प आयु में अपने प्राणों की आहूति दे दी। उन्होंने ने कहा कि हम बाल दिवस तो मनाते हैं लेकिन जो सचमुच में बाल दिवस मनाया जाना चाहिए था ऐसा किसी सरकारों ने नहीं किया। आज मोदी सरकार साकार कर रही है। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद कुमार राय ने कहा कि राष्ट्रहित सर्वाेपरि है। इनके बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता। हमें इनसे प्रेरणा लेकर अपने धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए आगे बढ़कर काम करने की जरूरत है। जिलाध्यक्ष विनोद राजभर ने कहा कि हमें इनके बलिदान से प्रेरणा लेकर देश हित के लिए सतत् काम करने की जरूरत है। विद्यालय की छात्राओं ने गुरु गोविंद के परिवार की आकर्षक झांकी प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर जिला महामंत्री हरीश तिवारी, नीरज तिवारी, अशोक सिंह, अजय सिंह, मनीष सिंह, धीरज तिवारी, मनोज कुमार यादव, शैलेन्द्र यादव, केशरी नारायन सिंह, बृजेश राय, अजय यादव, अजय राय, लालचंद यादव, सत्य नारायण तिवारी आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विनोद राजभर व संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष आशुतोष राय पंकज ने किया।
रिपोर्ट-वीरेन्द्रनाथ मिश्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *