लड़की भगाने वाला गिरफ्तार

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य द्वारा चलाये जा रहे गिरफ्तारी अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए थाना महराजगंज पुलिस ने लड़की को बहला-फुसलाकर अगवा करने वाले वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान करते हुए जेल भेज दिया।
बीते 17 अक्टूबर को वादी थाना महराजगंज द्वारा शिकायत की गयी कि अभियुक्त अर्जुन यादव पुत्र सूर्यबली यादव द्वारा पीड़िता को बहला फुसलाकर कहीं भगा ले गया है। तहरी के आधार पर पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी की तलाश में थी। मुखबिर की सूचना पर नया चौक कस्बा महराजगंज के पास से गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
रिपोर्ट-राजनरायन मिश्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *