लड़की ने नदी में लगायी छलांग, खोज में जुटी पुलिस

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सिधारी थाना क्षेत्र के नरौली पुल से शुक्रवार की दोपहर एक लड़की ने छलांग लगा दी। मौके पर उपस्थित लोगों ने इसकी सूचना सिधारी थाने को दी। सूचना मिलते ही सिधारी थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नदी में लड़की की तलाश शुरू कर दी। स्थानीय लोगों ने बताया कि नदी में छलांग लगाने के बाद लड़की कुछ दूर तक नदी में डूबती उतराती नजर आई फिर कुछ दूर जाने के बाद वह नदी में समा गई। मौके पर दो मुस्लिम महिलाएं दहाड़े मार-मार कर रो रही थी। कुछ लोग उन्हें सांत्वना प्रदान कर रहे थे। बताया जा रहा है कि वह सिधारी थाना क्षेत्र की रहने वाली थी। मौके पर नाविकों द्वारा लड़की की तलाश की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक लड़की का कुछ पता नहीं चल सका था।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *