पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के गोसरी गांव में दीवार गिरने से उसमें दब कर एक बालिका की दर्दनाक मौत हो गयी। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। दीपावली त्योहार की खुशियां गम में बदल गयी।
बिलरियागंज थाना अंतर्गत गोसरी गांव के प्रधान की 6 वर्षीया भतीजी की दीवार ढह जाने से उसी में दब कर मृत्यु हो गई। गोसरी गांव के प्रधान संतराज यादव के भाई मंतराज यादव के पास एक बेटा और दो बेटी थी। छोटी वाली बेटी घर के पास खेल रही थी। तब तक अचानक दीवार वहां खेल रही बच्ची के ऊपर गिर गई जिससे उसकी दब कर दर्दनाक मौत हो गई। दीवार गिरने की आवाज सुनकर परिजनों द्वारा मौके पर पहुंचकर उसे मलवे से बाहर निकाला गया और उसे नजदीकी डॉक्टर के पास ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पूरे गांव में मातम छा गया। दीपावली की सारी खुशियां धरी की धरी रह गई। परिवार वालों का रो-रोकर बहुत बुरा हाल है।
रिपोर्ट-बबलू राय