गिरधारी मौर्य मनोनीत किये गये जअपा के मंडल अध्यक्ष

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जन अधिकार पार्टी के संस्थापक बाबू सिंह कुशवाहा रहे। जन अधिकार पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकन्या कुशवाहा द्वारा जन अधिकार पार्टी कार्यालय प्रभारी राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष प्रहलाद मौर्य ने गिरधारी मौर्य एडवोकेट को जन अधिकार पार्टी आजमगढ़ मंडल का मंडल अध्यक्ष (विधि प्रकोष्ठ) मनोनीत किया है।
गिरधारी मौर्य के स्वागत सम्मान समारोह में सिविल कोर्ट आजमगढ़ के अधिवक्ताओं द्वारा भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। उपस्थित लोगों ने जन अधिकार पार्टी जिंदाबाद श्रीमती शिवकन्या कुशवाहा जिंदाबाद गरीब हो या हो धनवान सबको शिक्षा एक समान जाति का जनगणना करना है सबको हिस्सेदारी दिलाना है जिसकी जितनी संख्या भारी उसकी उतनी हिस्सेदारी आदि नारे लगाये।
इस अवसर पर जन अधिकार पार्टी के विधि प्रकोष्ठ के समस्त पदाधिकारी राजनाथ मौर्य, जयप्रकाश मौर्य, राहुल मौर्य, मोहम्मद नासिर, इमरान अहमद, श्रीराम यादव, संतोष कुमार मौर्या, राजेश प्रसाद मौर्य, प्रमोद यादव, रामकरन मौर्य आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-सुबास लाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *