आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। हर साल की तरह इस साल भी मोहल्ला जालंधरी स्थित गाज़ी मियां रोजा कमेटी द्वारा रविवार को अकीदतमंदों ने गाजी मियां का उर्स-ए-पाक अकीदत के साथ मनाया। लोगों ने मजार शरीफ पर चादर चढ़ाया और शिरनी मिष्ठान चढ़ा कर अपने परिवार की सलामती की दुआएं मांगी।
गाज़ी मियां रौज़ा कमेटी द्वारा सुबह में कुरान खानी कराई गई गुसल के बाद चादर व गागर का जुलूस गुलामी का पूरा स्थित अब्दुस्सलाम उर्फ मुन्ना के आवास से निकाला गया जो नगर का भ्रमण करते हुए गाज़ी मियां की मजा़र पर पहुंचकर चादर पोशी के साथ समाप्त हुई। जिन लोगों की मुरादे पूरी हुई थी उन्होंने मुर्गा, मलीदा, चढ़ाया। कुछ लोगों ने मजा़र शरीफ के पास अपने बच्चों के सिर के बाल मुंडन करवाए। मेले में खिलौने, पकौड़ी, जलेबी, हलवा, पराठे, की दुकान लगी हुई थी जहां बच्चे अपने मनपसंद खिलौनों की जमकर खरीदारी किए। जायरीनो ने हलवा पराठे का लुफ्त उठाया। देर शाम लंगर खाने के बाद कव्वाली का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ जो देर रात्रि तक चलता रहा। इस अवसर पर मो.शाहिद, मो.खालिद रेयाज खान, मो.उबैद खान, राजू, आफताब आलम कुरेशी, परवेज बाबा अध्यक्ष रौज़ा कमेटी, कलीम अहमद आदि लोग उपस्थित थे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार