बिलरियागंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। क्षेत्र के जीडी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में सोमवार की शाम को विद्यालय द्वारा वार्षिकोत्सव पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य अखिलेश कुमार मिश्रा गुड्डू और भाजपा जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र राय ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने गीत, नृत्य, नाटक और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम द्वारा लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हैं अतिथियों ने कहा कि इस मंच के माध्यम से ही छात्रों को अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने और सतत आगे बढ़ने का मौका मिलता है। यह विद्यालय इस देवरांचल में मिल का पत्थर साबित होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हैं पूर्व प्रधानाचार्य राज बहादुर सिंह ने कहा आज के छात्रों मे संयम और भावना की कमी हो रही है। जीवन में आगे बढ़ाने के लिए इन दोनों गुणों का होना आवश्यक होता है। वही पुरस्कार वितरण में विद्यालय में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राएं सोनाक्षी शर्मा, प्रिया गुप्ता और यशांक पांडे सभी को साइकिल और मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण पाल, प्रधानाध्यापक राकेश सिंह, प्रबंधक अनिल सिंह, आशुतोष मिश्रा, रविंद्र प्रताप सिंह, दीपक मिश्रा, बृजेश सिंह, लालजी सिंह, संजीव मिश्रा अटल बिहारी दुबे, श्रीकांत मौर्य, नमित पांडे सहित बड़ी संख्या में छात्रों के अभिभावक उपस्थित रहे हैं।
रिपोर्ट-तारकेश्वर मिश्र