भक्तिमय माहौल में डूबा गौरी नरायनपुर

शेयर करे

पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गौरी नरायनपुर गांव स्थित शक्तिपीठ गौरी कालिका धाम इन दिनों पूरी तरह भक्ति और श्रद्धा के रंग में रंगा हुआ है। नवरात्र पर 21 मार्च से 27 मार्च तक यहां भव्य राम कथा का आयोजन मंदिर समिति द्वारा प्रतिदिन सायं 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक किया गया है। मां गौरी कालिका की प्रतिमा का भव्य श्रृंगार मंदिर के पुजारी विजय पांडे उर्फ रिंकू पांडे द्वारा किया गया है जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
कथावाचक पंडित अलंकार कौशिक जी महाराज भगवान श्रीराम की मर्यादा, आदर्श और भक्ति का ऐसा भावपूर्ण वर्णन कर रहे हैं कि श्रोता भाव-विभोर होकर भक्ति रस में डूब जाते हैं। कथा के दौरान पूरा वातावरण “जय श्रीराम” के उद्घोष से गूंज उठता है। तबले पर अवधेश यादव, आर्गन पर हरिहरपुर घराना के बबलू मिश्रा और भजन गायक विनय राय की प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। शुक्रवार को समापन पर सायं 6 बजे से भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर विनय राय, सुधीर राय, भोला पांडे, शिवांश राय, डॉ. शिवम, अरुण राय, अशोक राय, रोहित राय, सूबेदार यादव, पूजन यादव, आशुतोष पांडे, मिट्ठू यादव, अवधू पासवान, रोहित प्रजापति आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-बबलू राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *