गैस सिलेंडर में लगी आग, मकान का आधा हिस्सा गिरा, दो लोग घायल

शेयर करे

घायलों को ट्रामा सेंटर कराया गया एडमिट, रेफर

वाराणसी। भेलूपुर थाना क्षेत्र के खोजवा में गैस सिलेंडर में रिसाव से मकान का आधा हिस्सा ढह गया। जिसके बाद घर में आ लग गई। आग लगने से उषा गुप्ता (45) गंभीर रूप से घायल हो गई। गैस सिलेंडर में आग लगने से कमरे की दीवार गिर गई। जिससे उषा और उनके चाचा केशव प्रसाद गुप्ता घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद गंभीर रूप से घायल उषा गुप्ता को ट्रामा सेंटर ले जाया गया। जहां गभीर हालत देखते हुए रेफर कर दिया।

आसपास मचा हड़कम्प

जानकारी के अनुसार, घटना के वक्त घायल उषा गुप्ता किचन में खाना बना रही थी। इसी दौरान गैस में रिसाव हुआ और गैस में आग लग गई आग की चपेट में उषा गुप्ता पहुंची। खुद को बचाने के लिए वह घर के दूसरे कमरे में भागी। तभी घर में मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने के लिए पानी फेंका। मगर, आग की लपट इतनी तेज थी कि उसका आधा शरीर जल चुका था। आग की वजह से घर में अन्य सामान भी उसके चपेट में आ गया और घर का एक दीवार भी गिर गया। जिससे घर में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। घायल केशव प्रसाद गुप्ता ने बताया कि सिलेंडर के पाइप में आग लगने से घर में उषा पूरी तरह से जल गई। आग इतना भयानक था कि घर पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है दीवार गिरने से मुझे भी चोट आई है। उनका कहना है कि दमकल की कोई गाड़ियां नहीं आई थी। घटना के बाद पुलिस घायल अवस्था में उषा गुप्ता को ट्रामा सेंटर से रेफर करके कबीरचौरा मंडली अस्पताल में भर्ती कराया है।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *