अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के चततुरपुर खास गांव में शिव श्याम पुत्र नंदलाल राम के घर मंडई में मंगलवार को खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में रिसाव होने की वजह से गैस सिलेंडर में आग लग गई और विस्फोट के साथ ही पूरी मंडई को आग ने अपनी लपटों में ले लिया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना डायल 112 पुलिस को देते हुए स्वयं आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगे। तब तक अगल बगल की तीन मंडई को भीषण आग ने अपनी लपटों में ले लिया। देखते ही देखते पूरी गृहस्थी ही जलकर खाक हो गई। डायल-100 1056 के प्रभारी सुभाष गिरी मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक घर में रखा हुआ गेहूं चावल धान आटा कपड़े चारपाई व गृहस्थी के सारे सामान जलकर खाक हो गए। किसी भी जानमाल का नुकसान नही हुआ।
मौके पर डायल 112 व स्थानीय लोग भी आग बुझाने में जुट गये और किसी तरह आग पर नियंत्रण पाया। तब तक गरीब परिवार की पूरी गृहस्थी जलकर खाक हो चुकी थी। लोग चीख चीख कर रोने बिलखते रहे। दरवाजे पर बिखरा सारा सामान पूरी तरह से नष्ट हो चुका था। गृहणी किस्मती ने बताया कि दिन में बच्चों के लिए घर में गैस सिलेंडर पर खाना बना रही थी कि इसी दौरान उसमें आग लग गई और गैस सिलेंडर बहुत तेज आवाज के साथ फटा, जिससे अगल-बगल की तीन मंडई में आग लग गई और सारा सामान जलकर खाक हो गया। ठंढ के मौसम में अब पीड़ित परिवार को रहने और खाने तक के सामान नहीं बचे हैं। पीड़ित ने बताया कि लगभग एक से डेढ़ लाख तक का भारी नुकसान आग लगने से हुआ है। राजस्व विभाग को भी जानकारी दे दी गयी है। समाचार लिखे जाने तक कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा था।
रिपोर्ट-आशीष निषाद