फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। फूलपुर तहसील क्षेत्र के भुखली गांव में खलिहान की भूमि पर किए गए अतिक्रमण को एसडीएम के आदेश पर हटवाया गया। एसडीएम के आदेश पर नायब तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व टीम की कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा।
उपजिलाधिकारी फूलपुर संत रंजन श्रीवास्तव के आदेश पर शनिवार को नायब तहसीलदार राजाराम के नेतृत्व में राजस्व और पुलिस जेसीबी के साथ भुखली गांव पहुँची। राजस्व टीम में राजस्व निरीक्षक अनिल अस्थाना के साथ लेखपाल करुनेश सिंह, विशाल सिंह, अनिल यादव, अखिलेश निषाद के साथ पवई थाने की पुलिस टीम भी रही। भुखली गांव के गाटा संख्या 77 खलिहान की भूमि के नाम से दर्ज है। जिस पर प्रमोद पुत्र रामउजागिर ने कब्जा किया था। बेदखली आदेश के बाद जो पक्की दीवाल पर टिन शेड रखकर कब्जा किया गया था। जिसे जेसीबी द्वारा गिरवाया गया। और अवैध कब्जेदार प्रमोद पुत्र राम उजागिर को बेदखल कर खलिहान खाली कराया गया।
इस सम्बंध में उपजिलाधिकारी संत रंजन ने बताया कि गांव के ही वीरेंद्र यादव द्वारा इसकी शिकायत की गई थी। नायब तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व टीम और पुलिस बल के साथ कब्जा को खाली कराया गया। उक्त भूमि खलिहान के नाम से दर्ज है।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय