लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। विकास खंड लालगंज के वाराणसी-आजमगढ़ मुख्य मार्ग पर स्थित देवगांव बाजार के रामलीला स्थल के सामने मेंन रोड पर कूड़े का अम्बार लगा हुआ है। कूड़े के ढेर से उठ रही बदबू से रोड़ पर आने जाने वालों के साथ-साथ आस-पास के दुकानदारों एवं स्थानीय नागरिकों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
देवगांव बीच बाजार में सड़क के किनारे खुलेआम प्लास्टिक में बांधकर कूड़ा फेका जा रहा है। सड़क के किनारे कूड़े का न केवल ढेर लगा है बल्कि आस-पास कूड़ा फैला हुआ है। कूड़े के ढेर से उठने वाली बदबू से राहगीरों को भी काफ़ी समस्या हो रही है। जहां कूड़ा फेका जा रहा है उसके अगल-बगल दुकान भी मौजूद हैं। कूड़े के ढ़ेर में फेंके जाने वाली गंदगी और पॉलिथीन में पैक वस्तुओं को खाने से जानवरों में बीमारी की समस्या पैदा हो रही है। ग्राम स्तर पर कूड़ेदान की कोई व्यवस्था नहीं है। दुकानदार शिवबचन यादव, अभय गुप्ता, विष्णु यादव, गप्पू आदि का कहना है कि बाजार में सड़क किनारे कूड़ा फेंकने से कचड़े से बीमारी फैलने का डर बना रहता है, जबकि सरकार द्वारा संचारी रोग अभियान भी चलाया जा रहा है। ग्राम प्रधान नंदापुर आनन्द यादव ने बताया कि कूड़े को फंेकने की कोई समुचित व्यवस्था न होने के कारण जनता कूड़ा रोड पर फेंक रहे हैं।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद