गैंगेस्टर ऐक्ट का वांछित चढ़ा पुलिस के हत्थे

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए थाना निजामाबाद पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
बीते नौ नवम्बर को वादी मुकदमा प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार यादव द्वारा थाना स्थानीय पर अभियुक्तगण अमान उल्लाह पुत्र तौफीक व मो. अहमद पुत्र तौफीक, अशरफ पुत्र स्व.अब्दुल्ला निवासीगण फरिहा थाना निजामाबाद, एजाज अहमद पुत्र इरशाद, रहमान पुत्र स्व.तकी निवासीगण परसहां थाना निजामाबाद के विरूद्ध यूपी गैगेस्टर एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। रविवार को पुलिस ने उक्त मुकदमें से संबंधित वांछित अभियुक्त अशरफ खान पुत्र अब्दुल्ला खान निवासी फरिहा थाना निजामाबाद को फरिहा चौराहे के पास से गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *