संजरपुर/सरायमीर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सरायमीर थाना क्षेत्र के सिकरौर सहबरी बाजार स्थित हनुमान मंदिर के पास से मुखबिर की सूचना पर गैंग लीडर सर्वेश उर्फ सोनू जायसवाल पुत्र हरि प्रकाश निवासी सिकरौर सहबरी को रविवार को उप निरीक्षक विरेंद्र कुमार सिंह ने अपने हमराहियों के साथ घेराबंदी करते हुए गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान करते हुए जेल भेज दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी सरायमीर विवेक कुमार पांडेय ने बताया कि सर्वेश जायसवाल के ऊपर सरायमीर व फूलपुर में अपराधिक मामले दर्ज हैं जो गैंग लीडर भी है।
रिपोर्ट-अबुबशर आजमी, राहुल